फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू कर्मी ने मारपीट करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-15 निवासी अनिल दुहन ने कुछ युवकों पर मारपीट करने व जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस सच्चाई जानने के लिए छानबीन कर रही है। एचएयू कर्मचारी अनिल ने बताया कि वह देर शाम गायों को रोटी खिलाकर दो-तीन पड़ोसियों से बात कर रहा था। इतने में वहां 6-7 युवक आए। वे यह कहकर बहस करने लगे कि तुम हमारे बारे में बात कर रहे हो। उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे साथी बुला लिए और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसकी सोने की चेन तोड़ ली। जब उसकी मां बचाव में आई तो उनकी भी सोने की बालियां छीन ली। बाद में सूचना देने पर पुलिस आई।
विज्ञापन

चेन छीनकर भाग युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस के सौंपा, शिकायत न मिलने पर छोड़ा
हिसार। शहर के न्यू मॉडल टाउन एरिया में रविवार शाम को एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे खूब पीटा। इसके साथ ही पुलिस को सूचित भी कर दिया। इस मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। मगर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत न देने पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें