फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिणी पूर्व जिलों में होगी बारिश

Mon, 24 Jun 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

प्री मानूसन गतिविधियों से कुछ जिलों में हल्की बारिश  हुई है। रविवार को भिवानी में 43.8 डिग्री तापमान को छोड़कर प्रदेश में दिन के तापमान 42.0 डिग्री आसपास ही दर्ज किए गए। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 से 32.0 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 24 से 26 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि रविवार को प्री मानसून की गतिविधियों के कारण उत्तरी, दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नमी वाली हवाओं के पहुंचने व गर्मी के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने से रविवार को प्रदेश के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, यमुनानगर जिले में तेज हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश हुई। नमी वाली हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन इस कारण से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले चार पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। साथ ही नमी वाली हवाओं के चलने से लोगों को अभी उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून 28 जून तक पहुंच जाएगा और 1 जुलाई तक यह सभी हिस्सों को कवर कर लेगा।
विज्ञापन


मानसून में झमाझम बारिश होगी
इस बार मानसून में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। इसकी वजह यह है कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मानसून टर्फ रेखा गुजरने की संभावना बन रही है, जिस कारण इस हिस्से में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से भरपूर मात्रा में नमी वाली हवाओं के चलने से जबरदस्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें