फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज- येलो अलर्ट, 19 के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद

Mon, 17 Jun 2024 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

18 जून की रात से पंजाब के पश्चिमी जिलों में और 19 से 21 जून के बीच पंजाब हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में तेज़ गति से हवाएं, अंधड़ ,धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं बन रहे। 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री मानसून गतिविधियों से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव का असर पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों पर अधिक दिखेगा। शेष हरियाणा के जिलों पर भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने पंचकूला,अंबाला ,कुरुक्षेत्र ,करनाल ,कैथल ,फरीदाबाद, पलवल,नूंह, गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 8 जिलों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अन्य जिलों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


4 जिलों को छोड़कर 11 जिलों में रात का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 7 जिलों में रात का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

नया पश्चिमी विक्षोभ सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर आएगा, जिसके चलते निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिणी पूर्वी उत्तराखंड तक जाएगी। अरब सागर से भी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं नमी को बढ़ाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें