फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे के लिए आज ऑरेंज अलर्ट, तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे

Thu, 04 Jan 2024 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कहर बरपा रही ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने 4 जनवरी को प्रदेश में घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। इसके अलावा वायुमंडल की ऊपरी सतह पर कोहरा छाया रहने की वजह से ज्यादातर जगहों पर धूप ही नहीं निकली, जिस कारण लोगों को हाड़ कंपकंपाने देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 9.0 से 16.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 3.0 से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में कोल्ड डे, कोहरा व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। 7 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड से आंशिक राहत मिलने के भी आसार हैं। 8 व 9 जनवरी के दौरान मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है सीवियर कोल्ड डे
घने में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रहती है। सीवियर कोल्ड डे उसे कहते हैं, जब दिन का तापमान में सामान्य से 6.5 या उससे ज्यादा की गिरावट आ जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें