फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : नारनौल का रात्रि तापमान 4 डिग्री पहुंचा, करनाल का दिन सबसे ठंडा, आगे और बढ़ेगी सर्दी

Mon, 11 Jan 2021 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को नारनौल का रात्रि तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान प्रदेश में सबसे कम रात्रि तापमान रहा। वहीं, करनाल का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और यहां का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का रात्रि तापमान सबसे अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का दिन का तापमान सबसे अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, प्रदेश में 16 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान सुबह व देर रात्रि को धुंध छाने की भी संभावना है। हालांकि 13 और 14 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। 

विभिन्न जगहों का तापमान

 

  • स्थान      अधिकतम    न्यूनतम
  • अंबाला         16.6        7.5
  • भिवानी        15.7        7.4
  • हिसार          16.8        5.2
  • करनाल        14.3       6.8
  • नारनौल        20.0      4.0
  • रोहतक        15.0       7.4
  • सिरसा         15.6        5.9
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें