फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में शिलान्यास पत्थर तोड़ा, विस उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा व राज्यसभा सांसद का नाम किया क्षतिग्रस्त

Mon, 11 Jan 2021 08:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त किया गया शिलान्यास पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा का हिसार के आर्य नगर में जबरदस्त विरोध और उनकी गाड़ी पर पथराव होने के बाद उनके द्वारा एफआईआर कराए जाने से खफा किसानों ने उनके उद्घाटन और शिलान्यास पत्थरों को तोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


तलवंडी राणा में संस्था भीख नहीं किताब दो के भवन निर्माण के लिए 12 अगस्त 2020 को लगाए गए रणबीर गंगवा के नाम के शिलान्यास पत्थर को अज्ञात ने तोड़ दिया है। इसमें गंगवा व राज्यसभा सांसद का नाम तोड़ दिया गया, जबकि सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों के नाम ज्यों के त्यों हैं। 

भीख नहीं किताब दो संस्था द्वारा स्वाभिमान अध्ययन केंद्र एवं छात्रावास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके निर्माण कार्यों का शिलान्यास 12 अगस्त 2020 को विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने किया था। यहां शिलान्यास पत्थर लगाया गया था और इस पत्थर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सरपंच समेत संस्था सदस्यों व ग्रामीणों के नाम थे। रविवार को किसी अज्ञात ने इस पत्थर को तोड़ दिया। खास बात यह है कि पत्थर में रणबीर गंगवा और रामचंद्र जांगड़ा के नामों को क्षतिग्रस्त किया गया, जबकि सरपंच सहित अन्य नामों को नहीं छेड़ा गया है।
विज्ञापन


इनके नाम हैं पत्थर में
शिलान्यास पत्थर में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा द्वारा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में और सरपंच प्रेम कुमारी कोहली की उपस्थिति में शिलान्यास करना दर्शाया गया। इनके अलावा संस्था के अध्यक्ष अनु चिनिया, महासचिव सुरेश पूनिया तथा लाल बहादुर खोवाल, ओपी कोहली, गुलशन ढिंगरा, शैलेश वर्मा, कुलभूषण जांगड़ा, दीपक बंसल, हर्षदीप गांधी, अर्चना ठकराल, पवन कुमार, संजय वर्मा, सुरेंद्र कोहली और सतीश महला के नाम लिखे हैं। इनमें केवल रणबीर गंगवा और रामचंद्र जांगड़ा के नाम को क्षतिग्रस्त किया गया है।

पत्थर को ठीक कराया जाएगा
मेरी जानकारी में पत्थर को लगने के कुछ दिन बाद ही तोड़ दिया गया था। इसे किसान आंदोलन से पहले तोड़ा गया था। मामला जानकारी में आया है, इसे ठीक कराया जाएगा। - एडवोकेट ओपी कोहली, सरपंच प्रतिनिधि, तलवंडी राणा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें