मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वर्ष 2023 के नवंबर माह का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अभी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसमें 27 व 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व बादलवाही रहने की संभावना है। बादलों के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट रहेगी। -डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार