फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: नूंह में 51 एमएम बारिश ,अगले दो दिन सक्रिय बना रहेगा मानसून

Sun, 07 Jul 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

इस बार मानसून का समय पर आगमन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। किसान समय पर धान,बाजरा, ज्वार, ग्वार सहित अन्य फसलों की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
यमुनानगर में देर शाम आसमान में उमड़ कर आए बादल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से येलो और रेड अलर्ट के बाद शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले दो दिन तक इसी तरह प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। नूंह में शनिवार को 51 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सक्रिय मानसून के चलते शनिवार को सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी , पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला ,नूंह, फरीदाबाद ,पलवल ज़िलों में बारिश हुई। प्रदेश में अभी तक बारिश सामान्य स्तर पर है। हिसार जिले में पिछले 6 दिन में 104 एमएम बारिश हो चुकी है। दक्षिण के जिलों में कम बारिश हो रही है।

मानसून का सबसे अधिक असर जीटी बेल्ट के जिलों में रही। फिलहाल दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। रविवार को करनाल,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत में कहीं कहीं घने बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
  • नूंह 51 एमएम
  • भिवानी 2.0 एमएम
  • यमुनानगर 4 एमएम
  • पंचकूला 2.7 एमएम
  • गुरुग्राम 1 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें