फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा टीम का जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
 मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगे कैंप में फुटबाल का अभ्यास करती बेटिया
विज्ञापन
हिसार। अंडर-17 जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन शुक्रवार को मंगाली स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कर लिया गया। चयनित टीम शनिवार को चैंपियनशिप के लिए रवाना होगी। चैंपियनशिप 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक आंध्रप्रदेश में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों में हिसार सहित रोहतक, कैथल, भिवानी, सोनीपत और अंबाला की बेटियां शामिल हैं। हिसार से छह खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए कुछ दिन पहले स्कूल में 30 खिलाड़ियों का कैंप लगाया गया था। कैंप में कोच अश्विनी कुमार और नरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रदेशभर से आईं 30 लड़कियों में से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन के बाद पूर्व फुटबाल खिलाड़ी विजय बावल और समाजसेवी अजय पूनिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सभी चयनित खिलाड़ी नेशनल खेल चुकीं

कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम में चुनी गई सभी बेटियां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। कैंप में खिलाड़ियों को फुटबाल की नई-नई तकनीकें सिखाई गईं, जो चैंपियनशिप में उनके खेल को मजबूत बनाएंगी। कैंप में बेटियों ने काफी कुछ सीखा है और अब हरियाणा टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें