फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया के लिए हरियाणा की हैंडबाल टीम चयनित, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में खेलो इंडिया के लिए लगा हैंडबाल और खो-खो का कैंप शनिवार को खत्म हुआ। इस दौरान लड़कों और लड़कियों की हरियाणा की हैंडबाल टीम के अलावा लड़कियों की की खो-खो टीम का चयन किया गया है। खेल विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार कर पंचकूला मुख्यालय भेज दी है। वहीं लड़कों की हरियाणा की खो-खो टीम का चयन रविवार को महाबीर स्टेडियम में किया जाएगा। इस अवसर पर खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव मलिक, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान सहित अन्य कोच मौजूद रहे और खिलाड़ियों से बातचीत की। अब खेल विभाग की ओर से चयनति खिलाड़ियों के लिए एक कैंप और लगाया जाएगा। हालांकि कैंप कब और कहां लगेगा इसको लेकर अभी तक खेल विभाग की ओर से कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बीच करवाया गया था अभ्यास मैच
खिलाड़ियों के चयन से पहले महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच करवाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की देखी गई। ट्रायल लेकर खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

हरियाणा की हैंडबाल टीम का चयन हो चुका है। आज लड़कों की हरियाणा की खो-खो टीम का चयन किया जाएगा। इसको लेकर हमारी तैयारी पूरी है।
- संतोष धीमान, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें