फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर हॉकी में छाया हरियाणा

Thu, 12 Dec 2013 07:40 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
51वीं नेशनल रोलर और इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप में वीरवार को रोमांचक खेल मुकाबले हुए। पांवाें में स्केट्स पहने गजब की चुस्ती फुर्ती और संतुलन का परिचय देते हुए खिलाड़ियाें ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम में रोलर हॉकी और शाह सतनामजी मीत इंडोर मल्टी पर्पज स्टेडियम में इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप के मैच खेले गए। 11 से 15 दिसंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न 14 राज्याें की 77 टीमों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


शाह सतनामजी मीत रोलर स्केटिंग में रोलर हॉकी चैंपियनशिप के सब जूनियर गर्ल्स में हरियाणा और तमिलनाडु की टीमाें के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा ने 11-0 से जीत हासिल की। हरियाणा की टीम की कप्तान अमनदीप कौर ने शानदार सात गोल किए।
विज्ञापन


इसके अलावा साबिया ने दो, सिमरन और सतबीर ने एक-एक गोल किया। चंडीगढ़ और महाराष्ट्र की टीमाें के बीच हुए मुकाबले में चंडीगढ़ ने 12-0 के अंतर से महाराष्ट्र पर शानदार जीत दर्ज की। इसमें तेजल ने 7, कीर्ति ने 5 शानदार गोल करके अपनी टीम को जीत दिलवाई। सीनियर वुमन गर्ल्स के हरियाणा और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबले में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 11-0 से हराया। हरियाणा की संदीप ने 5, नवनीत ने 3, यशदीप इंसां ने 2 और ऐश्वर्या ने एक गोल किया।


लड़काें के सब जूनियर में आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश में 6-0 के अंतराल से हराया। आंध्र प्रदेश के आकाश ने 2, रौनक, भाविक ने 1-1 और अजय ने 2 गोल किए। चंडीगढ़ और तमिलनाडु के लड़काें का मुकाबला में चंडीगढ़ ने 9-2 के अंतर से जीत हासिल की। हरियाणा ने केरल को 10-0 के अंतर से मात दी।

जूनियर बॉयज वर्ग में हरियाणा ने तमिलनाडु को 12-0 से, पंजाब ने केरल को 12-1 से, चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 6-0 के अंतर से हराया। सीनियर मैन के मुकाबलों में पंजाब ने तमिलनाडु को 12-2 से, केरल ने कर्नाटक को 8-1 से, आंध्र प्रदेश ने राजस्थान को 16-1 से, मध्यप्रदेश ने तमिलनाडु को 4-1 से और हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को 12-0 के अंतर से हराया।

इन लाइन में चंडीगढ़ जीता
शाह सतनाम जी मीत इंडोर मल्टी पर्पज स्टेडियम में हुए इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप के मुकाबलाें में सीनियर मैन वर्ग में पहला मैच चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 19-0 से, आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को 12-0 से हराया। जूनियर मैन वर्ग के तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराया।

पंजाब ने तमिलनाडु को 4-0 से हराया। जूनियर बॉयज वर्ग में चंडीगढ़ ने केरल को 2-0 से, आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र को 13-1 से, सीनियर वर्ग में चंडीगढ़ और पंजाब के बीच मुकाबला टाई रहा। दोनों ही टीमाें ने 6-6 गोल किए। हरियाणा ने महाराष्ट्र को 18-0, कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। सीनियर मैन वर्ग के में जम्मू-कश्मीर ने तमिलनाडु को 9-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें