फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Rain: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गिरे ओले, दिन में 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं

Mon, 19 Feb 2024 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

हरियाणा के पानीपत में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो हुई है। रात के समय तेज हवा व बारिश हुई है। कई जगह गेहूं की फसल गिर गई। वहीं अंबाला में भी बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को दिनभर बादलवाही के साथ तेज हवाएं चलीं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं रात को हिसार जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई और नारनौंद में ओले गिरे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव मंगलवार को भी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इसके बाद 21 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह कमजोर श्रेणी का होने के कारण ज्यादा असरदार नहीं होगा। इसके असर से जिले में सिर्फ बादलवाही ही होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। नारनौल, पानीपत, अंबाला, जींद, फतेहाबाद कैथल करनाल सहित कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


सुबह से ही छाए रहे बादल
हिसार में सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज गति से हवाएं चलती रही। वहीं बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम बदलना शुरू हो गया। रात 8 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हिसार शहर व इसके आसपास के एरिया में कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई तो नारनौंद एरिया में ओले भी गिरे।

इस ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार के मुकाबले इसमें 1.9 डिग्री की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान में 6.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें