फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली मंत्री ने डेरामुखी की तुलना भगवान शिव, हनुमान व श्रीराम से की, बोले- सत्संग करना मौलिक अधिकार

Tue, 06 Dec 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

बिजली मंत्री ने कहा कि सत्संग करना राम रहीम का मौलिक अधिकार, हम कैसे रोकें। वह हत्या व दुष्कर्म के जुर्म में सजा काट रहे राम रहीम की तुलना भगवान शिव, हनुमान, श्रीराम से करते नजर आए।
विज्ञापन
हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह हत्या व दुष्कर्म के जुर्म में सजा काट रहे राम रहीम की तुलना भगवान शिव, हनुमान, राम से करते नजर आए। जेल से बाहर आकर राम रहीम के वर्चुअल सत्संग और उनके दरबार में मंत्रियों की हाजिरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में बिजली मंत्री ने कहा कि यह उनका मौलिक अधिकार है, हम कैसे रोक सकते हैं। 
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने कहा कि जब पैरोल के आदेश आते हैं तो कैदी को डयोढ़ी तक लाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद पैरोल खत्म होने पर फिर से आने पर उसे अंदर ले जाने की जिम्मेदारी हमारी है। जब मंत्री से सवाल पूछा कि राम रहीम जेल से पैरोल पर आकर गाने रिलीज कर रहे हैं, प्रवचन कर रहे हैं, राजनेता उनके प्रवचन में दंडवत हो रहे हैं।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि देखिए अगर आप क्रिकेट खेलते हैं तो पैरोल पर बाहर आकर क्रिकेट खेलते हैं, स्वीमिंग करते हैं, पोलो खेलते हैं तो आपको रोकेंगे क्या। वो संगत कर रहा है, उसे कैसे कहेंगे कि प्रवचन न करो। कोई मंदिर में जाकर पूजा रहा है, गुरुद्वारे में जाकर सत्संग कर रहा तो यह उसका मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन


हम उसमें दखल नहीं दे सकते। कौन मंत्री गया यह उनसे पूछो। मैं शंकर बाबा को मानता हूं, हनुमान जी को मानता हूं, राम को मानता हूं मुझे कैसे रोकेंगे, वहां जाने से। मुझे मुरारी बापू की कथा अच्छी लगती है तो मैं जाऊंगा, ज्ञानानंद महाराज अच्छे लगते हैं तो उनके प्रवचन सुनने जाऊंगा, कैसे रोकेंगे।

मोदी जी भी पूजा कर रहे हैं, वो सोमनाथ भी गए, आप उन्हें कह दो वो कैसे पूजा कर रहे हैं। आप इसे कोर्ट में चैलेंज करो। वहां से क्लेरिफिकेशन लो। पैरोल कमिश्नर या डीसी देते हैं, जब हमें ऑर्डर आते हैं तो हम पैरोल देते हैं।  

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की ओर से चौधरी देवीलाल को धोखा दिए जाने के सवाल पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि नफे सिंह राठी कब्जाधारी, शराबी है। उसका हमारे परिवार पर कमेंट करने का स्तर नहीं है। मैं उसे राजनीतिक आदमी ही नहीं मानता। उसके बारे में किसी को जानना हो तो बहादुरगढ़ जाकर पूछना चाहिए।

रिमोट से बंद कर सकेंगे स्मार्ट मीटर
प्रदेश में 20 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे जाएंगे। इन मीटर को रिमोट से बंद किया जा सकेगा। आप घर से बाहर जाएंगे तो मीटर को बंद कर चले जाएं। पहले चरण में हमारा गुरुग्राम, फरीदाबाद में से इसे लागू किया गया था। पहला चरण पूरा होने पर अब दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें