उन्होंने कहा कि अगर वह दोषी हैं तो वह शीर्ष नेतृत्व ध्यान देगा। महिलाओं को भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति होने के नाते वह मांग भी करती हैं कि इस तरह के लोगों को सजा भी मिलनी चाहिए।
हरियाणा के हिसार के हांसी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने एक निवर्तमान सांसद के वायरल हुए अश्लील वीडियो पर कहा कि महिलाओं को भी सोचना चाहिए। अगर वह इस तरह के स्वरूप में कुछ करती हैं तो उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उषा प्रियदर्शी भाजपा महिला महामंत्री गायत्री यादव के निवास पर पहुंची थीं। इस दौरान एक निवर्तमान सांसद के वायरल वीडियो पर कार्रवाई को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वह दोषी हैं तो वह शीर्ष नेतृत्व ध्यान देगा। महिलाओं को भी सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति होने के नाते वह मांग भी करती हैं कि इस तरह के लोगों को सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी मंडल स्तर से उठ कर आए कार्यकर्ता हैं। उन पर किसी तरह से संदेह नहीं है। उन्होंने गठबंधन तोड़ने पर कहा कि इसका भाजपा को पूरा फायदा मिलेगा।