फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lok Sabha Elections : 20 को गृहमंत्री अमित शाह हिसार में, यूपी के मुख्यमंत्री योगी की जनसभा सिरसा में

Sat, 18 May 2024 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि रैली को लेकर संगठन के सदस्यों की बैठक ली गई है। सभी को जिम्मेदारियां साैंपी गई है।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 मई को हिसार में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह के लिए जनसभा करेंगे। रैली को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। हिसार लोकसभा में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अमित शाह की रैली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार के ओल्ड गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली होगी। 20 मई को होने वाली इस रैली के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अमित शाह के आने का संभावित समय सुबह 10 बजे तय किया गया है। दो दिन में सभी तैयारी पूरी कर ली जाएंगी।

सिरसा में यूपी के मुख्यमंत्री की जनसभा 20 को

भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 मई को सिरसा पहुंचेंगे। सिरसा की अनाज मंडी में वह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी पुष्टि फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम ने की है।
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जनसभा भूना में कल
इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 19 मई को फतेहाबाद जिले के भूना में जनसभा करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी जनसभा को सफल बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें