फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू व कटरा से भी ठंडी हिसार की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सोमवार को रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। स्थिति यह रही हिसार की रात जम्मू व कटरा से भी ठंडी रही। जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.4 व कटरा का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन के तापमान में रविवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि चार फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा तड़के व देर रात को धुंध आने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। हालांकि सुबह करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया और धूप भी निकल आई। धूप निकलने के कारण दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने दिनभर धूप का आनंद भी लिया। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड बढ़ गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 46 प्रतिशत पहुंच गई।
विज्ञापन

पांच दिनों में तापमान की स्थिति
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
03 फरवरी-20.2-3.5
02 फरवरी-18.5-3.0
01 फरवरी-18.5-2.8
31 जनवरी-17.2-3.3
30 जनवरी-18.5-5.2
29 जनवरी-19.2-4.1
28 जनवरी-19.9-10.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें