फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार एयरपोर्ट पर सफल ट्रायल, 72 सीटर विमान उतरा, पानी की बौछारों से किया स्वागत; पीएम करेंगे शुभारंभ

Fri, 28 Mar 2025 11:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
विज्ञापन
Hisar Airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने के मद्देनजर शुक्रवार को ट्रायल लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर का 72 सीटर एटीआर-72600 विमान उतारा गया। विमान के लैंड करते ही पानी की बौछारों से स्वागत किया गया। 40-50 मिनट बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। वहीं, हवाई अड्डा परिसर में वन्य जीवों को पकड़ने के लिए वन्य जीव प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने सर्च अभियान चलाया, ताकि रनवे पर कोई वन्य जीव न आ जाए। उधर, एयरपोर्ट और टर्मिनल का शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं के शुभारंभ करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में निजी कंपनी के विमान की ट्रायल लैंडिंग करवाई गई। एलायंस एयर का विमान दोपहर करीब 2 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचा। लैंडिंग करने में 15 से 20 मिनट का समय लगा। रनवे पर उतरते ही वहां पहले से ही तैनात अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर विमान का स्वागत किया। इसके बाद विमान को हैंगर के पास खड़ा कर दिया गया। यह विमान दिल्ली से आया था। करीब 3 बजे विमान ने फिर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान के कैप्टन कृष्ण मोदी व मोहित शुक्ला ने बताया कि लैंडिंग बेहद सुगम रही। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि ट्रायल लैंडिंग के बाद हिसार से अयोध्या व अन्य शहरों के लिए नियमित तौर पर हवाई सेवा का संचालन किया जा सकेगा।

अब तय होगा फ्लाइट शेड्यूल
14 अप्रैल से पहले फ्लाइट शेड्यूल फाइनल किया जाएगा, ताकि लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा सकें। फ्लाइट बुकिंग करवाने के लिए लोगों को 7 से 10 दिन का समय दिया जाएगा। उधर, उड़ान सेवा के शुभारंभ से एक-दो दिन पहले एलायंस एयर के विमान एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। हिसार से पहले चरण में अयोध्या,जम्मू, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद व चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। बाद में नए रूटों का विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट से शुरू होने वाली उड़ान सेवाएं वीजीएफ (वायबल गैप फंडिंग) आधारित होंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा को मिला अपना राज्य गीत: जय जय जय हरियाणा... स्कूल और कॉलेज में भी होगा लागू, कौन हैं लेखक और गीतकार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें