फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मणिपुर को हराकर हरियाणा की बेटियों ने कांस्य पर जमाया कब्जा

Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पदक और ट्रॉफी के साथ हरियाणा की हैंडबाल टीम और कोच।
विज्ञापन
हिसार। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स की अंडर-14 हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की बालिका टीम ने मणिपुर को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता पांच से 10 जनवरी तक चली।
विज्ञापन


चीफ डी मिशन डीपीई कुलदीप नैन ने बताया कि हरियाणा की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, दमदार खेल और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में हरियाणा की बेटियों ने मणिपुर की मजबूत टीम को हराकर पदक पर कब्जा जमाया।

टीम के मार्गदर्शन में डीपीई वंदना नलवा, डीपीई मीना (करनाल), कोच अशोक पूनिया और कोच महावीर पूनिया ने खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। जिले की खेल नर्सरी लाडवा से चयनित तीन खिलाड़ियों कप्तान वंशिका, अंशु और खुशी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामरतन सिंह, एईओ कुलदीप मलिक, एईईओ सुशील कुमार सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें