फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ख्याति प्राप्त सारंगी वादक मामन खां का निधन, ट्रेन टू पाकिस्तान फिल्म में दी थी धुन

Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

ट्रेन टू पाकिस्तान फिल्म में सारंगी की धुन देने वाले ख्याति प्राप्त सारंगी वादक हरियाणा निवासी मामन खां का निधन हो गया है। 
विज्ञापन
मामन खां का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति सम्मान से विभूषित प्रख्यात सारंगी वादक 85 वर्षीय मामन खां का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने हिसार के उपमंडल बरवाला के अपने पैतृक गांव खरक पूनिया में अंतिम सांस ली। मामन खां ने 9 बरस की उम्र से ही सारंगी को अपना साथी बना लिया था। विभिन्न कार्यक्रमों में वे अपने दादा के साथ सारंगी वादन के लिए जाते थे। उन्होंने फिल्म ट्रेन टू पाकिस्तान में सारंगी की धुन दी थी।

विज्ञापन


सारंगी बेहद मुश्किल साज है, फिर भी वे इस कला में पारंगत हुए और राष्ट्रपति सम्मान से विभूषित हुए। वयोवृद्ध सारंगी वादक हरियाणा सरकार द्वारा सरस्वती सम्मान व आकाशवाणी द्वारा कला रतन से सम्मानित किए जा चुके थे। मामन खां लोक संपर्क विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

इन देशों में भी अपनी कला का किया था प्रदर्शन
मामन खां ने सारंगी वादन से लीबिया, सीरिया, कुवैत, घाना, बुर्किना फासो, मोरक्को, ट्यूनिशिया, दुबई, नेपाल में अपनी कला का प्रदर्शन किया था। करीब दो साल पहले वह गंभीर रूप से बीमार हुए तो तात्कालिक सीएम मनोहर लाल के आदेश पर तत्कालीन डीसी उत्तम सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे। डीसी ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने के बाद उपचार में आर्थिक सहयोग का भी भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें