फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा इंटरप्राइजेज एंड एंप्लॉयमेंट पॉलिसी 2020 अभी रहेगी लागू, प्रदेश सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा इंटरप्राइजेज एंड एंप्लॉयमेंट पॉलिसी 2020 अभी लागू रहेगी। प्रदेश सरकार ने इस पॉलिसी को आगे बढ़ा दिया है। सरकार का कहना है कि नई पॉलिसी लागू न होने तक यह पॉलिसी ही लागू रहेगी। इस संबंध में सरकार की तरफ से गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा इंटरप्राइजेज एंड एंप्लाॅयमेंट पॉलिसी 2020 दिसंबर 2020 में लागू की गई थी। उस समय यह 5 वर्ष के लिए लागू की गई थी। इस पॉलिसी के अधीन 17 विभिन्न योजनाएं थीं। दिसंबर 2025 में इस पॉलिसी का समय पूरा हो गया था। इस कारण से उद्योगपतियों में असमंजस बना हुआ था कि अब पुरानी योजनाओं पर सब्सिडी का फायदा मिलेगा। इस बारे में उद्योगपति संबंधित विभाग के अधिकारियों से बार-बार सवाल जवाब कर रहे थे। उधर अधिकारी भी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे थे। मगर नोटिफिकेशन जारी होने से वह भी संतुष्ट हो गए हैं।
नई पॉलिसी पर चल रहा है काम
प्रदेश सरकार की तरफ से नई पाॅलिसी बनाने पर भी काम चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पॉलिसी का ड्रॉफ्ट कैबिनेट के पास पहुंच गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे सदन में रखा जाएगा। सदन की मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद फिर उसे कानून का दर्जा मिलता है।
विज्ञापन


अभी नई पॉलिसी बनकर तैयार नहीं हुई है तो पुरानी पॉलिसी को ही आगे बढ़ा दिया गया है। जिस दिन नई पॉलिसी बनकर तैयार हो जाएगी, उस दिन पुरानी पॉलिसी खुद ही खत्म हो जाएगी। -जनक कुमार, संयुक्त निदेशक, एमएसएमई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें