फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 17 घंटे बाद दिल्ली पुल के जाल में फंसा मिला सिवानी नहर में डूबे युवक का शव

Sat, 03 Sep 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

सिवानी नहर में नहाते समय डूबे आयुष उर्फ बिल्लू का शव करीब 17 घंटे के बाद शनिवार सुबह सात बजे मिला। नहर के दोनों तरफ गोताखोरों ने जाल बिछाए हुए थे। 
विज्ञापन
आयुष उर्फ बिल्लू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी नहर में डूबे युवक आयुष उर्फ बिल्लू का शव 17 घंटे बाद मिल गया है। शव दिल्ली पुल के जाल में फंसा था। ग्रामीणों ने शव को बारह निकाला। बता दें कि दिल्ली बाईपास से तीन दोस्त नहाने के लिए हांसी आए थे। हांसी से गांव लौटते समय तीन दोस्त आयुष, राकेश, कालिया दिल्ली बाईपास पर स्थित सिवानी नहर में नहाने के लिए उतर गए। 
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने के कारण आयुष उर्फ बिल्लू डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। बिल्लू को डूबता देख कर दोनों दोस्त राकेश व कालिया उसे ढूंढने लगे मगर वह कुछ दूरी के बाद दिखाई नहीं दिया। उसके बाद दोनो दोस्त शोर मचाने लगे।

शोर सुनकर मौके पर बहुत से लोग एकत्रित हो गए। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन रात तक कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। करीब 17 घंटे के बाद शनिवार  को सुबह सात बजे आयुष उर्फ बिल्लू का शव बरामद हुआ। नहर के दोनों तरफ गोताखोरों ने जाल बिछाए हुए थे। 
विज्ञापन


आयुष उर्फ बिल्लू को ढूंढने का प्रयास पूरी रात चलते रहे। उसके परिजन भी पूरी रात आसपास सिवानी नहर में तलाश करते रहे। सुबह दिल्ली पुल के जाल में शव मिलने की सूचना मिली। 

आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने बताया शव पुल के जाल में अटका हुआ था। जानकारी मिलने पर सभी लोग मौके पर पहुंच गए और शव को लेकर आए। बता दें कि सिवानी नहर काफी गहरी है। इसमें 9 से 10 फुट पानी है। पानी का बहाव काफी तेज है। अगर कोई इसमें उतर जाए तो जल्दी बाहर निकलना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें