फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पेपर अच्छा न होने से परेशान छठी कक्षा के छात्र ने फंदा लगा दी जान, पहले पिता से फोन पर की थी बात

Thu, 21 Mar 2024 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

छात्र ने आत्महत्या करने से पहले पिता से फोन पर बात की थी। मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Student suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के गांव सदलपुर में रहने वाले 12 वर्षीय छठी कक्षा के छात्र ने पेपर अच्छा न होने पर बुधवार शाम फंदा लगा लगा लिया। चौबारे में पंखे के हुुक पर चुन्नी के जरिये उसका शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता धर्मपाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में गांव ठसका निवासी धर्मपाल ने बताया कि प्रबल अपनी नानी कृष्णा देवी के पास सदलपुर गांव में रहता था। पत्नी भी मायके में ही रहती है। बेटा छठी कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार को बेटा साइंस विषय की परीक्षा देकर घर लौटा।

घर लौटने के बाद बेटे ने फोन पर बात की और कहा कि उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ, जिस कारण वह परेशान है। बेटे को समझाया कि कोई बात नहीं, अगली बार अच्छा हो जाएगा। इसके बाद शाम को पत्नी ने बताया कि प्रबल ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन


वे उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पिता धर्मपाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें