रोहतक नगर निगम में कांग्रेस ने थोड़ा जोर लगाया था, इसके बावजूद दस साल सीएम रहकर रोहतक को अपना गढ़ बनाने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां मेयर नहीं जिता सके। सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह सिरसा से सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री रहे। सैलजा भी सिरसा से तीसरी बार सांसद बनी हैं। सिरसा को सैलजा का गढ़ माना जाता है, लेकिन सैलजा भी अपने गढ़ में हाथ को जीत नहीं दिला सकीं।
भाजपा का प्रदेश कार्यालय होने के बावजूद रोहतक और सोनीपत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में थी, लेकिन सधी रणनीति, केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास और सांगठनिक मजबूती के दम पर भाजपा ने कांग्रेस के इस मजबूत किले को ढहा दिया।
राजस्थान और पंजाब से सटे सिरसा को भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। धुआंधार प्रचार और जीतोड़ मेहनत के बावजूद भाजपा यहां से लोकसभा और विधानसभा चुनाव हार गई थी। इस बार भाजपा ने इस सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था।
यह भी पढ़ें: हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत से पीएम मोदी और अमित शाह गदगद, सीएम सैनी की जमकर तारीफ की
भाजपा ने की सैलजा के गढ़ में सेंधमारी
सैलजा के गढ़ में सेंधमारी के लिए भाजपा ने भावनात्मक कार्ड भी खेला। वहीं, कांग्रेस से सिरसा में विधायक गोकुल सेतिया लगभग अकेले खड़े दिखे। इस सीट पर अनुसूचित जाति और जाट समाज के मतदाता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते थे।
यह भी पढ़ें: Haryana Nikay Chunav: शहर की सरकार भी भाजपा की हो ली रे... पढ़ें कमल खिलने की वजह और कांग्रेस के हार के कारण
इस चुनाव में भाजपा ने उनमें भी सेंधमारी कर ली। कांडा बंधुओं का भी भाजपा को पूरा सहयेाग मिला और एकजुट प्रयास से भाजपा यहां कमल खिलाने में कामयाब रही।