फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री ढांडा का फोन नहीं उठाने वाले जींद सर्कल के निलंबित एसई हरिदत्त बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) ने जींद सर्कल के अधीक्षक अभियंता (एसई) हरिदत्त को बहाल कर दिया है। लगभग छह माह बाद उनकी बहाली के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल उन्हें डीएचबीवीएनएल के हिसार कार्यालय (एसई/प्रशासन) में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

हरिदत्त को 23 अप्रैल 2025 को बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का फोन नहीं उठाया, जिसको अनुशासनहीनता माना गया था। डीएचबीवीएनएल द्वारा जारी बहाली आदेश में उल्लेख किया गया है कि अधीक्षक अभियंता को लंबित विभागीय कार्रवाई या अन्य किसी प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाता है। बहाली के बाद उनकी पुनर्नियुक्ति के आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। इस दौरान वे हिसार स्थित कार्यालय में ड्यूटी करेंगे।
निलंबन के दौरान दिल्ली हेड ऑफिस में रहा मुख्यालय
निलंबन की अवधि में हरिदत्त का मुख्यालय डीएचबीवीएनएल के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस में निर्धारित किया गया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी बहाली के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि एसई हरिदत्त के कार्यकाल के दौरान उनकी डिवीजन में बिजली बिलों की रिकवरी बेहद कम रही थी, जो निलंबन का प्रमुख कारण था। बहरहाल, अब उन्हें अंतरिम रूप से बहाल कर हिसार कार्यालय में तैनात कर दिया गया है, जबकि उनकी स्थायी नियुक्ति के संबंध में आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें