फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हेरिटेज लुक में ढल रहा हांसी रेलवे जंक्शन, यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
हांसी जंक्शन पर जारी विकास कार्य। रेलवे - फोटो : रेलवे
विज्ञापन
हांसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले हांसी रेलवे जंक्शन का पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है। अब तक लगभग 15 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह स्टेशन जल्द ही नए हेरिटेज लुक में नजर आएगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन के समरूप प्रवेश और निकास मार्गों का पृथक्करण, चहारदीवारी, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया व चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम और शौचालयों में सुधार शामिल है।
करीब 16.11 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्यों में एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आकर्षक आर्टवर्क भी शामिल होगा। मुख्य प्रवेश द्वार को विशेष रूप से स्थानीय कला और संस्कृति के रंग में रंगा जाएगा, जहां छत पर कलाकारों द्वारा सुंदर पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उपयुक्त साइनेज, रैंप और यात्री सूचना प्रणाली में भी व्यापक सुधार किया जा रहा है। इसमें कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन व सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक लगाई जाएंगी।
स्टेशन परिसर में लगभग 5.36 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। साथ ही, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर प्लांट की भी स्थापना की जा रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास से जहां यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इससे पर्यटन, स्थानीय हस्तशिल्प और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें