फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलजीत सिसाय पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान से लाई हांसी पुलिस

विज्ञापन
दलजीत पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। शहर थाना पुलिस ने दलजीत सिसाय पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन आरोपियों को राजस्थान से लेकर आई है। आरोपियों की पहचान सचिन, चांद व करमजीत के रूप में हुई है। आरोप है कि इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 मई को दलजीत सिसाय व उसके साथियों पर हत्या करने के इरादे से सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास फायरिंग की थी। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर चूरू जेल से लेकर न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले 11 मई को चुरू जिले के हमीरवास पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें रोहतक के निंदाना निवासी चांद, रोहतक के फरमाना निवासी कर्मजीत, निंदाना निवासी सचिन, निंदाना निवासी सुमित शामिल रहा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय और अन्य पर अंधाधुंध फायरिंग की वारदात कुबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें