फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हेमसा का हल्ला बोल प्रदर्शन 11 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को आंदोलन का नोटिस सौंपा। हेमसा के राज्य महासचिव हितेन्द्र सिहाग ने बताया कि 11 फरवरी को एसोसिएशन शिक्षा सदन, पंचकूला पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष गौरव कम्बोज, जिला सदस्य देवेन्द्र शर्मा और अजय छाबड़ा ने कहा कि शिक्षा विभाग में वर्षों से फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों के काम जानबूझकर रोके जा रहे हैं और नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेशनलाइजेशन के नाम पर हजारों पदों को समाप्त करने की योजना चल रही है। हेमसा की मुख्य मांगों में ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा और तत्काल ट्रांसफर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सहायक पद का स्वीकृति, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपाधीक्षक और आंकड़ा सहायक पद का सृजन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधीक्षक पद, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थापना अधिकारी पद का सृजन, योग्यतानुसार लिपिक का शिक्षक पद पर पदोन्नति करना शामिल है। इस मौके पर सरोज, कविता, संध्या, पुष्पा, सुरेंद्र, गुलाब सिंह, रामवतार यादव, अजीत यादव और शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें