फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार नानी-दोहते की मौत

Tue, 19 Sep 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। बरवाला मार्ग पर लांधड़ी-कुलेरी मोड़ के समीप शाम करीब 5 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार नानी-दोहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन

सारंगपुर निवासी रोहतास ने बताया कि उसका भतीजा सोमबीत (20) अपने ननिहाल नाढोड़ी में रहता था। दाे भाई-बहनों में सोमबीत छोटा था। मंगलवार को वह और उसकी नानी लीलावती (70) गांव नाढोड़ी से बाइक पर सवार होकर लांधड़ी गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की मोर्चरी में रखवा दिया है। शवों पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। गुरमिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, अग्रोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें