फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढंढूर गांव में मकान की छत गिरने से दबी दादी-पोती की मौत, दादा की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के नजदीक गांव ढंढूर में वीरवार रात बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबी 40 वर्षीय रानी व उसकी 9 वर्षीय पोती इंदु की मौत हो गई। हादसे में रानी के पति भीम की टांग टूट गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती उपचाराधीन मकान मालिक भीम ने बताया कि उनका मकान कच्चा और जर्जर है। उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपनी बहन की पोती की गोद लिया हुआ था। वीरवार रात उसकी पत्नी रानी, पोती इंदु व वह घर के कमरे में सो रहे थे। बाहर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। अचानक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से हम तीनों मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रानी और इंदु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एसडीएम अश्वीर नैन ढंढूर गांव पहुंचे व घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें