हिसार। हरियाणा ओलंपिक गेम्स 2 नवंबर से शुरू होने जा रहे है। इसका उद्धाटन गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल एथलेटिक स्टेडियम में शाम चार बजे होगा। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल शिरकत करेंगे। हिसार में कुश्ती के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल सहित अन्य जिलों में भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। पिछले काफी समय से खिलाड़ी तैयारी में जुटे हुए है। अभी तक खिलाड़ियों में संशय बना हुआ था कि हरियाणा ओलंपिक गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनेगा या नहीं। मगर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव रविंद्र पानू ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। खिलाड़ी किसी के बहकावे में न आए। सिर्फ तैयारी पर ही फोकस करें। वहीं, हरियाणा ओलंपिक गेम्स के लिए भी शेड्यूल जारी हो चुका है।
इस दिन इन खेलों के होंगे मुकाबले
3 नवंबर को वेट लिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस, हॉकी, हैंडबाल, टेबल टेनिस, जूडो, योगासना, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, स्वीमिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती और फुटबाल।
4 और 5 नवंबर को आर्चरी, वेट लिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, हैंडबाल, टेबल टेनिस, नेटबाल, कराटे, जूडो, योगासन, साइकिलिंग ट्रैक, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, तैराकी, बॉक्सिंग, कुश्ती और फुटबाल।
5 नवंबर को कयाकिंग और कैनोइंग।
6 नवंबर को वेट लिफ्टिंग, फेंसिंग, हॉकी, एथलेटिक्स, हैंडबाल, नेटबाल, कराटे, साइकिलिंग रोड, वालीबाल, बैडमिंटन, ट्राइथलोन, वाटर पोलो, बॉक्सिंग, फुटबाल, कयाकिंग और कैनोइंग।
7 नवंबर को नेटबाल, कराटे, साइकिलिंग रोड, ट्राइथलोन, वाटर पोलो, बॉक्सिंग, कयाकिंग और कैनोइंग।
2 नवंबर से हरियाणा ओलंपिक गेम्स शुरू होने जा रहे है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी के अथक प्रयास से फिर से खेलों का महाकुंभ शुरू हो रहा है। हरियाणा ओलंपिक गेम्स के सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनेगा। ऐसे में अब खिलाड़ी किसी प्रकार का संशय न रखें। सिर्फ अभ्यास पर ही ध्यान रखें।
-रविंद्र पानू, सहसचिव, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन।