फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचसीएस भर्ती घोटाले में 5 अधिकारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। वर्ष 2004 में तात्कालिक सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के समय हुई एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) भर्ती की अनियमितताओं में दाखिल की गई चार्जशीट के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ खत्री की अदालत ने चार एचसीएस अधिकारी, एक एचपीएस अधिकारी को केस से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम में संयुक्त सचिव जयवीर यादव, हिसार बरवाला के एसडीएम वेद प्रकाश, गुरुग्राम बादशाहपुर के एसडीएम संजीव कुमार, चंडीगढ़ प्रशासन में नियुक्त इंद्रजीत, गुरुग्राम में एसीपी एचपीएस अशोक कुमार के पद पर कार्यरत हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 29 जनवरी 2025 को पारित एक आदेश में पांचों एचसीएस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और चार्जशीट को खारिज कर दिया था।
इसके बाद एचसीएस अधिकारी जयवीर यादव, वेद प्रकाश, इंद्रजीत, संजीव कुमार और एचपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने अदालत में उनके खिलाफ जारी ट्रायल प्रक्रिया को खारिज करने के लिए आवेदन दाखिल किया था। इस आवेदन के साथ उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के 29 जनवरी 2025 के उस आदेश की सत्यापित प्रतियां भी अदालत को दीं। इसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और उसमें दाखिला चार्जशीट को खारिज कर दिया गया था। इस आवेदन पर सुनवाई के दौरान हिसार की अदालत ने पांचों एचसीएस अधिकारियों के खिलाफ जारी ट्रायल प्रक्रिया को रद्द कर दिया और उनके जमानती बॉन्ड आदि भी डिस्चार्ज कर दिए।
विज्ञापन

मामले के अनुसार चार एचसीएस अधिकारियों व एक एचपीएस अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्होंने 2012 में हाईकोर्ट के समक्ष अपूर्व और अन्य बनाम हरियाणा राज्य और अन्य शीर्षक से एक मामला दायर किया था जिसमें खंडपीठ ने कहा था कि जो उम्मीदवार दागी नहीं हैं, उन्हें मौजूदा रिक्तियों के लिए नए उम्मीदवार के रूप में माना जाएगा और नियुक्ति दी जाएगी। राज्य सरकार ने 2016 में एसीबी (तत्कालीन राज्य सतर्कता ब्यूरो) से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें नियुक्ति दे दी थी। ऐसे में उन पर दोबारा केस नहीं चलाया जा सकता। इसी याचिका पर इनके खिलाफ एफआईआर और चार्जशीट को अदालत ने रद्द कर दिया था। इससे पहले एसीबी ने एचसीएस भर्ती 2001 में 29, एचसीएस भर्ती 2004 में 26 और कॉलेज काडर भर्ती में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इन सभी चार्जशीट पर हिसार अदालत में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए थे और मामले में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें