फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
हिसार के कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मुकदमा वापसी की मांग करते पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सभी प्राथमिकी वापस लेने और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हरियाणा सरकार प्राथमिकी और गिरफ्तारी के जरिए जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को छात्रों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया था।
लल्लू ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में देरी, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं की कमी को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को प्राथमिकी और गिरफ्तारी के जरिए नहीं दबाया जा सकता। कांग्रेस ने सरकार से सभी प्राथमिकी वापस लेने और गिरफ्तार युवाओं को रिहा करने की मांग की।
पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, पीसीसी पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश तेजली और प्रदेश महासचिव (पंचायती राज) कमलेश रॉय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें