फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 50% डीए को मूल पेंशन में मर्ज करे सरकार, संपत्ति खरीद में मिले पूरी छूट, अमर उजाला संवाद में पूर्व सैनिकों ने रखी अपनी बात

विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करते पूर्व सैनिक। 
विज्ञापन
हिसार। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन लगा देने वाले सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने हक के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। जीवनभर कड़े अनुशासन में रहने वाले पूर्व सैनिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार से खासी उम्मीदें हैं। रविवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में हरियाणा वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि वर्तमान में महंगाई भत्ता (डीए) बढ़कर 60 प्रतिशत हो चुका है। इसमें से 50 प्रतिशत डीए को बेसिक में मर्ज किया जाना चाहिए ताकि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर पूर्व सैनिकों को उनकी पूरी पेंशन का लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रॉपर्टी (जमीन/मकान) खरीद में मिलने वाली छूट का दायरा बढ़ाया जाए और एक प्रॉपर्टी में पूरी रियायत दी जाए।
उन्होंने सरकार से सातवें वेतन आयोग की खामियों को दूर करने और पूर्व सैनिकों का विशेष ख्याल रखने की अपील की है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने केंद्र, प्रदेश और स्थानीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस माैके पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, वेटरन कृष्ण, धूप सिंह नेहरा, सत्यवीर कौशिक, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मबीर सिंह, दिलबाग सिंह, राजबीर सिंह, जगदीश चंद्र और वेटरन फकीरचंद ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें