फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगों पर तत्काल बातचीत शुरू करे सरकार : विधायक

Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हलका लोहारू के कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फरटिया ने प्रदेश सरकार से सिवानी में धरने पर बैठे किसानों से तत्काल बातचीत शुरू करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिवानी में किसान 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन अब तक प्रशासन या सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

फरटिया ने कम बारिश के कारण खेती और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया और खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
शनिवार को अपने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में चार अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

कम बारिश से खेती पर पड़ा असर
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि इस वर्ष कम बारिश के कारण क्षेत्र में खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। नहरों में पानी की कमी से फसलों पर सीधा असर पड़ा है। वहीं, कई गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में किसानों को सरकारी मदद का इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार को प्रभावित किसानों की स्थिति का आकलन कर जल्द राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें