फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे चाहिए 1088 वीएलडीए और वीएस

Fri, 29 Jan 2016 02:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लुवास के दीक्षांत समारोह में प्रदेश कृषि मंत्री ने डिग्री लेकर निकले छात्रों को खुश कर दिया। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। इन सभी डॉक्टरों को नौकरी मिल जाएगी। मुझे 851 वीएलडीए और 237 वेटरनरी चाहिए। लुवास के सभी स्टूडेंट्स को नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी उपलब्धि हो उसका ब्रांड नेम दो। उन्होंने उदाहरण दिया कि चाहे हमारी गाय हो या भैंस उसे एक नाम दो ताकि जिसे नाम से पहचाना जा सके और वह ब्रांड बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि वीटा अच्छा ब्रांड है मगर अमूल नेशनल ब्रांड बना हुआ है। मुझे आप लोगों से उम्मीद है कि वीटा अमूल से आगे निकलना चाहिए।

600 पद पड़े हैं रिक्त, मंत्री को ज्ञापन सौंपा
हकृवि विद्यार्थियों ने कृषि विभाग में एडीओ की पोस्टें विज्ञापित करने को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रदेश में एडीओ के  करीब 600 पद रिक्त पड़े हैं। बीते पांच  वर्षों से इन पर कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में कृषि स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एडीओ के पद के लिए योग्यता में बदलाव की भी मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ निजी कॉलेज भी बीएससी ऑनर्स  की डिग्री करवाते हैं। ऐसे हजारों विद्यार्थियों को हर वर्ष डिग्री दे दी जाती है। ये इंस्टीटयूट आईसीएआर या यूजीसी से संबद्ध नहीं है। ऐसे में योग्यता में बदलाव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें