फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस आज सुबह 10 बजे पहुंचेगी हिसार, सभी यात्री किए जाएंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
आखिरकार लंबे के समय बाद मंगलवार शाम सवा चार बजे हिसार से गोरखधाम एक्सप्रेस रवाना की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को आरपीएफ कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में नायब तहसीलदार, एसडीएम, जीआरपी और आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, एसएचओ, रेलवे अधिकारी सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि ट्रेन में बैठने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही उनके सैनिटाइजर से हाथ धुलवाएं जाएंगे। यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं हिसार से ट्रेन में जाने वाले यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा।
आरपीएफ एसएचओ बीरबल यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे ट्रेन हिसार पहुंच जाएगी। यहां पहुंचने पर यात्रियों के फोन, आधार नंबर, पता नोट कर उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। ट्रेन से 150 से ज्यादा पैसेंजर हिसार पहुंचने की उम्मीद है। रेलवे और नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की टीम यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। टीम उन्हें घर पर भी छोड़कर आएगी। यदि टीम को यात्रियों में खांसी, बुखार सहित अन्य लक्षण मिले तो मौके पर ही उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। वहीं एक बैठक शाम को लघु सचिवालय में भी की गई। इस बैठक में रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
जिन यात्रियों ने अपना टिकट रिजर्वेशन करवाया हुआ है, उन्हें ही ट्रेन में जाने की अनुमति होगी। हिसार से करीब 550 यात्रियों के ट्रेन में जाने की उम्मीद है। हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे
वर्जन
सोमवार को बैठक कर ट्रेन चलाने की अंतिम रूप रेखा तैयार की गई। स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। इसको लेकर जीआरपी, आरपीएफ सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

- बीरबल यादव, एसएचओ, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें