फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 घंटे 20 मिनट की देरी से हिसार पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। धुंध के चलते मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा 10 घंटे 20 मिनट की देरी से गोरखधाम एक्सप्रेस हिसार पहुंची थी। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह 9:35 बजे है। इसी प्रकार रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन दोपहर को 12:35 के बजाय दोपहर 2:44 बजे पहुंची। लुधियाना-भिवानी ट्रेन भी दो घंटे की देरी से दोपहर 12:15 बजे पहुंची। वहीं, मेरठ-श्री गंगानगर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से शाम 5:32 बजे पहुंची।
विज्ञापन

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल पर लुधियाना-धुरी-झाखल रेलखंड में गिट्टी छनाई के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 17 जनवरी से 10 फरवरी तक लुधियाना से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें