फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीजे पर डांस कर रहे युवक की सोने की चेन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जहाजपुल स्थित भाटिया धर्मशाला में दोस्त की शादी में डांस फ्लोर पर नाचते एक युवक की किसी ने सोने की चेन तोड़ ली। भीड़ होने के चलते यह पता नहीं लगा कि वारदात किसने की। गांव नंगथला के सन्नी ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह वीरवार को अपने दोस्त मोनू की शादी में जहाजपुल के नजदीक भाटिया धर्मशाला में आया हुआ था। जब दोस्तों के साथ डीजे पर नाच रहा था। करीब 10 बजे किसी ने गले में पहली सोने की चेन किसी ने तोड़ ली। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस अड्डा पर एक महिला यात्री के बैग से पर्स चुरा लिया गया। पर्स में नकदी व जेवर थे। आर्यनगर की सुमन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 12 फरवरी को लुधियाना से बस में आ रही थी। बस अड्डे पर बस से उतरकर गांव आर्यनगर जाने वाले थ्री व्हीलर में बैठ गई। जब अपना बैग संभाला तो अन्दर रखा पर्स गायब था। मेरे पर्स में सोने के एक जोड़ी झुमके, एक मोबाइल व 1200 रुपये थे। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें