फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के वार्ड नंबर सात में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी सुशीला ने बताया कि वह 30 अक्तूबर की शाम अपने गांव चैनत गई थी। 31 अक्तूबर की सुबह जब घर लौटी तो मकान और संदूक का ताला टूटा मिला। चोर संदूक से चांदी का गुच्छा, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की चुटकी, दो तोले की सोने की चैन, दो सरसों के तेल की बोतलें और करीब 15 सूट ले गए। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
खेतों से मोटर और तार चोरी, किसानों में रोष

बास क्षेत्र के कई गांवों में तीन किसानों के खेतों से मोटर और तार चोरी होने की घटनाओं से किसान आक्रोशित हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बास के गांव सिंघवा खास में कर्ण सिंह के खेत से 31 अक्टूबर को 3 एचपी की सोलर मोटर चोरी हो गई। मामला दर्ज कर जांच अधिकारी कृष्ण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गांव उगालन के किसान धर्मबीर ने बताया कि उनके खेत से जल निकासी के लिए लगी बिजली मोटर और तार चोरी हो गए। साथ ही, चोर बिजली निगम की 660 फीट लंबी सरकारी वायर भी ले गए। मामले की जांच अधिकारी विकास कर रहे हैं। वहीं, गांव बुडाना में किसानों राजकुमार, रतन सिंह और हरकेश के खेत से 28 अक्तूबर की रात करीब 75 फीट लंबी थ्री फेस बिजली की तार चोरी हो गई। चोरी हुई तार की कीमत लगभग आठ हजार रुपये बताई गई है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें