फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़कों पर फैली गंदगी, उठान न होने से घरों में सड़ रहा 200 टन कचरा

विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कैंप चौक के पास लगे गंदगी के ढेर। 
विज्ञापन
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के 1001 सफाई कर्मी वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई और घरों से कचरा उठान नहीं हो सका। निगम क्षेत्र में करीब 200 टन कचरा जमा हो गया।
विज्ञापन


वहीं फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे जिससे आपात सेवाओं के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज के 41 परिचालकों को अस्थायी तौर पर फायर ब्रिगेड में तैनात किया है।

बुधवार को प्रदेश सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल का निर्णय लिया था। वीरवार सुबह सफाई कर्मचारी निगम कार्यालय के गेट पर एकत्र हुए और धरना दिया। कर्मचारियों ने हाजिरी लगाने के बाद काम नहीं किया जिससे निगम की विभिन्न शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। धरने के कारण अधिकारियों को अपनी गाड़ियां कार्यालय के बाहर खड़ी करनी पड़ीं।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हिसार इकाई प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि सरकार ने मांगों पर सहमति के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया। जिला सचिव अनिल डोली ने कहा कि कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सन्नी सारसर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी मांगें पूरी करने का भरोसा दिया गया था लेकिन सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रधान राजेश महला ने कहा कि जोखिम भरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी ने विभागों के निजीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम के कर्मचारी भी 11 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे।

निगम गेट पर आज भी देंगे धरना

नगर पालिका कर्मचारी संघ हिसार इकाई प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी कर्मचारी सुबह 9 बजे से निगम गेट पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को काम से नहीं रोका गया है।

कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित

नगर निगम में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक और निगम सचिव संजय शर्मा सहित अधिकारी कार्यालयों में मौजूद रहे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी सीटों पर नहीं पहुंचे। टैक्स, सफाई, इलेक्ट्रिक, हॉर्टिकल्चर, नगर सुधार मंडल और लेखा विभाग सहित कई शाखाओं में काम प्रभावित हुआ। लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।

कर्मचारियों का ब्योरा

पक्के कर्मचारी : 131

पे-रोल कर्मचारी : 535

वार्ड नंबर 1 से 10 में डोर-टू-डोर एजेंसी कर्मी : 166

वार्ड नंबर 11 से 20 में डोर-टू-डोर एजेंसी कर्मी : 169

बाजारों में सफाई के लिए एजेंसी कर्मी : 224

एचएसवीपी के अधीन सेक्टरों की सफाई के लिए एजेंसी कर्मी : 82

निगम से रोजाना एकत्र कचरा : 200 टन

वार्ड नंबर 1 से 10 में कचरा उठाने वाली गाड़ियां : 75

वार्ड नंबर 11 से 20 में कचरा उठाने वाली गाड़ियां : 74

सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर हैं। निगम स्तर पर बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




- सी. जयश्रद्धा, निगम आयुक्त, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें