फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुलपति चयन प्रक्रिया के बीच जीजेयू की ईसी बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) की 5 अगस्त को प्रस्तावित कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक स्थगित कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर निर्णय लिया गया। बैठक दोपहर 12:15 बजे आयोजित होनी थी।
विज्ञापन

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के 12 मार्च 2015 के निर्देशों का हवाला दिया गया है। विभाग ने विश्वविद्यालय को भविष्य में इन दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।
आदेश में कहा कि कुलपति पद के चयन में हितों के टकराव से बचने के लिए कुलपति या कार्यकारी परिषद के ऐसे सदस्य, जो स्वयं इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें चयन प्रक्रिया से अलग रहना होगा। यदि वे चयन समिति से जुड़े निर्णयों में शामिल होते हैं तो उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों में कहा गया था कि कुलपति और कार्यकारी परिषद के सदस्य यदि उसी विश्वविद्यालय के कुलपति पद के आवेदक हों और चयन प्रक्रिया में भूमिका निभाएं तो यह नैतिक रूप से उचित नहीं माना जाएगा।
जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का पहला कार्यकाल पूरा हो चुका है। नए कुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी गठित की जा चुकी है। प्रो. बिश्नोई दूसरे कार्यकाल के लिए दावेदारी में शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें