फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू की महिला हॉकी टीम ने ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया

Wed, 14 Jan 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की महिला खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है।टीम ने क्वार्टर फाइनल में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को हराकर ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए अपना स्थान पक्का किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विजेता टीम को बधाई दी। इस स्पर्धा का आयोजन डीएवी कॉलेज, बठिंडा में किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जीजेयू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी लगातार खेल प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करके पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी।
खेल निदेशालय के अधिष्ठाता प्रो. आशीष अग्रवाल ने व खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में देशभर से 31 शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। जीजेयू की हॉकी टीम ने पहले मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम को 4-2 से हराकर जीता और दूसरे मैच में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई हरियाणा को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में जीजेयू टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को 3-1 से हराकर ऑल इंडिया टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए लीग मैच खेले जाएंगे। कोच आजाद मलिक और माया के मार्गदर्शन में टीम निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें