फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिक्षा क्षेत्र के लिए परामर्शदाता तैयार करेगा जीजेयू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने शिक्षा, हेल्थ, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कोर्स करवाया जा रहा है। इस कोर्स में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह एक साल का रेगुलर कोर्स होगा। डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में परामर्शदाता के तौर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर भी ज्यादा होंगे और वे बतौर परामर्शदाता विभिन्न एकेडमिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, कॅरिअर को लेकर चिंता, परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव व भावनात्मक समस्याएं को उनको दूर करने के लिए विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कैसे लोगों से बात करनी है उनका व्यवहार समझना है, किसी समस्या से पीड़ित हैं तो उनकी काउंसिलिंग कैसे करनी है आदि के बारे में सिखाया जाएगा।


विभिन्न क्षेत्रों में परामर्शदाता तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में डिप्लोमा कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, पीजी डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी व एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों में दाखिला लेकर विद्यार्थी अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. संदीप राणा, डायरेक्टर सेंटर फॉर, काउंसिलिंग एंड वेलबिंग, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें