फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। विवि के 18 विभागों में 174 सीटों पर दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नेट-जेआरएफ क्वालीफाई अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के आधार पर पीएचडी में दाखिला दिया जाएगा। वहीं, बिना नेट-जेआरएफ के अभ्यर्थियों के लिए 12 व 13 अप्रैल को एंट्रेस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। दाखिलों के लिए 24 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन



पीएचडी सीटाें का ब्योरा

विभाग सीट
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस 10

कंप्यूटर साइस एंड इंजीनियरिंग 09

मास कम्युनिकेशन 06
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी 17

इनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग 02

केमिस्ट्री 09

मैथेमेटिक्स 04

फिजिक्स 07

फूड टेक्नोलॉजी 12

बायोटेक्नोलॉजी 05

माइक्रोबायोलॉजी 01

फार्मास्यूटिकल साइंसेज 30

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 15

फिजियोथेरेपी 02

इंग्लिश 04

इक्नोमिक्स 04

हिंदी 03

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 04

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 20






दूरस्थ शिक्षा : 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 31 मार्च तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। विवि की ओर से ये दाखिले विंटर सेशन के तहत किए जा रहे हैं। ऑनलाइन कोर्सों में एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमकॉम सहित कई कोर्सों में दाखिले दिए जाएंगे। बता दें कि जीजेयू में विद्यार्थियों के कौशल को बेहतर बनाने के लिए कई रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कुशल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



ऑनलाइन कोर्सों की सूची

एमसीए

एमए मास कम्युनिकेशन

एमबीए

एमकॉम
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (एक साल)

बीकॉम

एमबीएम : मार्केटिंग, एचआर और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें