हिसार। जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शुरू हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबाल चैंपियनशिप में मंगलवार को जीजेयू की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पहले लीग मैच में जीजेयू की टीम ने लवली प्रोफेसर यूनिवर्सिटी की टीम को 1-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। टीम में शामिल विपांशी ने एक गोल किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अब जीजेयू की टीम का वीरवार को दूसरा मैच तमिलनाडू की अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के साथ मैच खेला जाएगा। टीम के साथ चूली बागड़ियान से कोच विनोद कुमार गए हुए है। कोच विनोद कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप की तैयारी के लिए जाट काॅलेज में 10 दिन तक कैंप चला था। इस चैंपियनशिप में जाट कॉलेज की 16, एफसी कॉलेज की 3 और मंगाली के कॉलेज से 3 बेटियां दमखम दिखा रही हैं।
जीजेयू की टीम में ये खिलाड़ी शामिल
मनीषा, प्रीति, सानिया, विपांशी, भावना, गायत्री देवी, मुस्कान, किरण, अंजू, वैशाली, पूनम, रीतु देवी, कविता, मनीषा, वर्षा, रेखा, नीतू, रिजवाल राठौड, कोमल, नेहा, प्रियंका, मनीषा रानी।