फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के विद्यार्थी अब दो किस्तों में भर पाएंगे फीस

Sat, 15 Jun 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए सत्र से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों पर फीस का बोझ न पड़े इसके लिए फीस को किश्तों में भरने का प्रावधान भी किया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और एक साथ पूरी फीस भरने की परेशानी भी नहीं रहेगी। कई बार फीस न होने के कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाते हैं ऐसे विद्यार्थियों के लिए जीजेयू प्रशासन ने यह राहत भरा कदम उठाया है। अब विद्यार्थी कोर्स की फीस साल में दो बार में भर पाएंगे, पहले पूरे साल की फीस एक बार में ही भरनी पड़ती थी। हालांकि दो बार में फीस भरने पर विद्यार्थी को अतिरिक्त शुल्क भी जमा करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान फीस समय पर जमा न करवाने या फीस पूरी न होने पर विद्यार्थियों को कई बार पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ जाती है या फिर जुर्माने के साथ फीस भरनी पड़ती है इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने एक सेमेस्टर की फीस एक बार में भरवाने का फैसला लिया है। इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी और फीस भरने की परेशानी भी नहीं होगी।

विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को नए सत्र से कोर्स की फीस एकमुश्त के बजाय साल में दो बार में भरने की सुविधा दी है। किसी भी कोर्स का विद्यार्थी एक साल में दो बार में फीस भर सकता है। इससे विद्यार्थियों पर एक साथ आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। यह योजना इसी सत्र से लागू की गई है। -प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें