फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूजीसी नेट परीक्षा के कारण 18 जून को होनी वाली इग्नू की परीक्षा अब 23 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि पूरे भारत में इग्नू की जून 2024 की परीक्षाएं चल रही हैं जोकि 15 जुलाई तक चलेंगी। क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत हरियाणा में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 18 जून को होने वाली इग्नू की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। 18 जून को यूजीसी नेट के एग्जाम के कारण इग्नू की यह परीक्षा अब 23 जून को होगी।
विज्ञापन

इग्नू के अन्य सभी एग्जाम जून 2024 की पहले से निर्धारित डेटशीट के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। इग्नू ने नोटिफिकेशन जारी कर विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 जून के एग्जाम को 23 जून को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से संशोधित डेटशीट और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें