फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू के विवादास्पद मामलों को सुलझाना पहली प्राथमिकता : पूनिया

Fri, 08 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के नए कुलपति बीके पूनियां ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता एमडीयू में चल रहे विवादास्पद मामलों को सुलझाने की रहेगी।
विज्ञापन


छात्र और गैर शिक्षक कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समस्या को जड़ से खत्म करना है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत है।

छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा नीति का निर्माण किया जाएगा। एमडीयू को लेकर प्रदेश में बनी छवि में बदला जाएगा। उसकी छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम की जाएगी। शिक्षकों और छात्रों में आपसी तालमेल स्थापित करना जरूरी है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से कई विवाद शिक्षकों और छात्रों के बीच देखने को मिले थे। इस तरह के विवादों पर अंकुश लगाया जाएगा, जिससे विश्वविद्यालय का माहौल सकारात्मक बना रहे।

उन्होंने कहा कि शोध कार्य हर विश्वविद्यालय का आधार होता है। शोध कार्य किस रूप में चल रहे हैं, उनको लेकर रिव्यू किया जाएगा। रिव्यू के बाद शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

नए शोध कार्य शुरू किए जाएंगे और छात्रों में शोध कार्यों को लेकर रुचि पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुजवि में इतने सालों तक काम करने का फायदा एमडीयू में होगा।

दी विदाई
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति पद के लिए चुने गए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर बिजेन्द्र सिंह पूनिया को वीरवार को जीजेयू से विदाई दी गई। रोहतक के लिए रवाना होने से पूर्व जीजेयू के कुलपति व अन्य स्टाफ द्वारा उन्हें विदाई दी गई।

पूनियां की उपलब्धियां
महर्षि दयानंद विवि के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर बीके. पूनिया ने काफी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। जीजेयू में सन 2009 में पद ग्रहण करने के बाद एकेडमिक कॉलेज स्टाफ के फाउंडर डायरेक्टर रहे।

उनके कार्यकाल के दौरान बेंगलूरू की नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडीएशन काउंसिल द्वारा एकेडमिक कॉलेज स्टाफ को प्रथम रैंक प्राप्त हुई।

दिसंबर 2010 से दिसंबर 2013 के दौरान उन्होंने हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन के पद पर भी कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान विवि के कई बॉडीज के मेंबर भी रहे।

2003 में बैंकाक में हुए ग्लोबल बिजनेस एंड इकोनॉमिक विकास सेमिनार में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। इनके अतिरिक्त मैक्सिको व सियोल में हुए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भी भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें