फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सीखें युवा, आने वाले कल में राष्ट्र का नाम रोशन है करना : प्रो. टंकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि युवा वैज्ञानिक वरिष्ठ वैज्ञानिकों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। युवा वैज्ञानिक यह लक्ष्य लेकर चलें कि आने वाले कल में उन्हें अपने राष्ट्र और समाज का नाम रोशन करना है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रसायन विभाग और इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसिज के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसिज के ‘फिजिकल एंड बायोलोजिकल साइंसिज एट क्रॉस रोडस : इंटरडिस्पलीनरी एक्सप्लोरेशन्स एंड एक्जाईटिंग चेलेंजिज’ विषय पर चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विश्वविद्यालय तथा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साईंसिज को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को वर्ष 2020 के लिए भी शुभकामनाएं दी। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साईंसिज के महासचिव प्रो. पीएन पांडेय ने एकेडमी के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की और शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को एकेडमी की आगामी कार्यशालाओं व सम्मेलनों के लिए आमंत्रित किया। प्रो. डीके गुप्ता, डॉ. विष्णु नारायण व कुमारी सुकमनी ने सम्मेलन के बारे में अपना फीडबैक दिया और कहा कि यह सम्मेलन एक अत्यंत शानदार आयोजन था। प्रो. देवेंद्र कुमार ने सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में रसायन की दस भौतिकी की पांच, गणित की 73 और अन्य नौ प्रस्तुतियां हुई। रसायन की 118, भौतिकी की 46, गणित की 18 और अन्य 27 पोस्टर प्रेजेंटेशन हुई। धन्यवाद संबोधन सम्मेलन के संयोजक सचिव डॉ. सीपी कौशिक ने किया। इस अवसर पर प्रो. आर के गुप्ता, प्रो. कुलदीप बंसल, प्रो. सोनिका, प्रो. आशीष अग्रवाल, प्रो. सतबीर मोर, डॉ. कश्मीरी लाल, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. ज्योति, डॉ. कपिल व डॉ. पंकज उपस्थित रहे।
डॉ. नितीश और आभा पांडे को युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड
काफ्रेंस में रसायन में जौनपुर विश्वविद्यालय के डॉ. नितीश व बायोलोजिकल साईंसिज में बीएचयू की आभा पाण्डेय को युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड से नवाजा गया। केन्द्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के डॉ. विश्वनारायण मिश्रा को प्रो. एचपी दीक्षित मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड में 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सम्मेलन के समन्वयक प्रो. देवेंद्र कुमार और संयोजक सचिव डॉ. जयदेवी व डॉ. सीपी कौशिक को भी इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसिज की ओर से सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें