हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मानव संसाधन विकास केंद्र की ओर से गैर शिक्षक कर्मियों के लिए आयोजित द्वि-साप्ताहिक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के सातवें दिन खेल प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम संयोजक व खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि 100 मीटर महिला दौड़ में कोमल ने प्रथम, दीपक रानी व गीता ने द्वितीय और मनजीत बलौदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर पैदल चाल में कोमल प्रथम, मंजीत व दीपक रानी द्वितीय, प्रियंका तृतीय रही। पुरुष वर्ग में कमलदीप नैन ने पहला, संजय धीमान ने दूसरा, राज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, महिला वर्ग की लंबी छलांग प्रतियोगिता में मंजीत बलौदा प्रथम, दीपक रानी द्वितीय, सुनीता तृतीय रही। पुरुष वर्ग की लंबी छलांग प्रतियोगिता में 50 वर्ष से कम आयुवर्ग में मुकेश तंवर प्रथम, साहिल पुंडीर द्वितीय, राजकुमार तृतीय, 50 से अधिक आयुवर्ग में हरिओम प्रथम, संजय धीमान द्वितीय रहा। 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजय धीमान प्रथम, हरिओम द्वितीय व सतीश तृतीय, 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुदर्शन पहले, बलराम दूसरे व संजय भारद्वाज तीसरे स्थान, 45 से कम आयुवर्ग में साहिल प्रथम, मुकेश तंवर द्वितीय व राजकुमार तृतीय रहा।
क्रिकेट : पांच विकेट लेने वाले पवन को मैन ऑफ द मैच चुना
कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों की यूटीडी-ए व यूटीडी-बी टीम बनाकर क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यूटीडी-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए। यूटीडी-बी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दिया। टीम के बल्लेबाज सुधीर ने 34 रन बनाकर नॉटआउट रहे। राजेश ने चार विकेट चटकाए। यूटीडी-बी टीम के गेंदबाज पवन यादव ने पहले ओवर में दो और दूसरे ओवर में 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस मौके पर पूर्व कोच ओपी भादू, क्रिकेट कोच डॉ. बलजीत गिरधर व बृजलाल आदि मौजूद रहे।